सनबीम भगवानपुर में द एनिएड MUN 4.0 का शुभारंभ

500 से अधिक युवा प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर कर रहे मंथन

वाराणसी,  सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर में दो दिवसीय द एनिएड MUN 4.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। “Where voices unite to shape the future” थीम पर आयोजित सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के 500 से अधिक युवा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं उद्घाटन समारोह में सनबीम समूह की सह निदेशिका प्रतिमा गुप्ता, COO संदीप मुखर्जी तथा सनबीम भगवानपुर की प्रधानाचार्य मौसूमी भट्टाचार्या सहित कार्यकारी बोर्ड के सदस्य, शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैश्विक जागरूकता, संवाद कौशल और जिम्मेदार नागरिकता विकसित करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला सम्मेलन के दौरान AIPPM, HCC, UNGA, UNHRC, UNCSW, WHO, UNDP और UNODC समितियों में समान नागरिक संहिता, माउंटबेटन योजना, इजराइल-ईरान संघर्ष, MENA क्षेत्र का मानवीय संकट, महिलाओं की भागीदारी, जूनोटिक रोग, सतत विकास तथा साइबर-सक्षम नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जा रहा आयोजन के दौरान हुई सोशल इवनिंग में लाइव बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। सम्मेलन का समापन 31 अगस्त को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के सम्मान के साथ होगा।