लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। देववन नक्षत्र वाटिका में गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव कर्नल ए. एन. पांडे एवं सचिव सी. जी. नायर की उपस्थिति में वाटिका के विकास कार्यों को लेकर के. के. जनार्दन नांबियार से विस्तृत परिचर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि देववन नक्षत्र वाटिका के विकास का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान वाटिका को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
नांबियार जी ने देववन नक्षत्र वाटिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थान प्रकृति संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।इस अवसर पर टी. पी. वर्मा, विशाल ओझा, प्रमोद शर्मा, तेज कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।