वाराणसी संत नरहरी चेतना मंच के संगठनात्मक विस्तार के तहत शैलेंद्र कुमार सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर किशन सेठ ने शैलेंद्र कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। शैलेंद्र कुमार सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।