रामपुर ।उत्तर प्रदेश/-बरेली हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अजीतपुर फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला काला कुआं, जनपद अमरोहा, मोटरसाइकिल संख्या UP23AE9252 पर सवार होकर जा रहा था। सुबह लगभग 6:20 बजे अजीतपुर फ्लाईओवर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।