• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A grand Maa Bhagwati Jagran was organised by Ravindra Sharma and Mohini Sharma family in Rampur, and a huge crowd of devotees gathered.

रामपुर में रविंद्र शर्मा व मोहिनी शर्मा परिवार की ओर से हुआ विराट मां भगवती जागरण, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रामपुर। शहर में रविंद्र शर्मा एवं मोहिनी शर्मा परिवार की ओर से विराट मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन कराया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरी रात माता रानी के भजनों पर झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

जागरण के दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां भगवती का गुणगान सुना। कार्यक्रम के समापन के बाद सुबह प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया।


इस मौके पर परिवार के सदस्यों व अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उर्मिला शर्मा, रविंद्र शर्मा, मोहिनी शर्मा, अवनीत शर्मा, प्रशांत शर्मा, शनू गुप्ता, कविता गुप्ता, आयुष शर्मा, लव शर्मा, कुश शर्मा, मीना रत्ना, कमला, अंकुर शर्मा, प्रदीप गुप्ता, बृजेश शर्मा, सुमन शर्मा, यश शर्मा, पूनम शर्मा,सीतू सहित वीर सिंह, अभिषेक रस्तोगी, मिश्रा जी, सुनीता चौरसिया,साध्वी चौरसिया, तानिया चौरसिया,अचू चौरसिया, अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रद्धालुओं में भक्ति भाव मजबूत होता है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।