• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Courtesy meeting with Minister of State Shri Hansraj Vishwakarma ji, special discussion on Sanatan Dharma and social awareness

राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी से शिष्टाचार भेंट, सनातन धर्म एवं सामाजिक जागरूकता पर हुई विशेष चर्चा

आज राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान शनि पीठदिश्वर श्री कन्हैया महाराज जी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी उपस्थित रहे। मुलाकात का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रहा।

इस दौरान सनातन धर्म के संरक्षण, सामाजिक समरसता, युवाओं की भूमिका तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शनि पीठदिश्वर श्री कन्हैया महाराज जी ने सनातन संस्कृति की महानता एवं भारतीय परंपराओं के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, वहीं राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी ने संगठन द्वारा राष्ट्र एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।


राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं धर्म जागरण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसे मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा लगातार राष्ट्रवाद, गौ सेवा, सनातन धर्म प्रचार एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिसकी सराहना भी इस मुलाकात के दौरान की गई।