महापौर ने दिए निर्देश, बारिश से पहले शहर के सभी गलीपीट हों दुरुस्त

वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को सिगरा फल मंडी रोड पर मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड्स) योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बरसात के मद्देनज़र शहर के सभी गलीपीट तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। महापौर ने 11.61 करोड़ रुपये की लागत से तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक बन रही 610 मीटर सड़क, ड्रेनेज, फुटपाथ व स्ट्रीट लाइट के कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।