रामपुर/ उत्तर प्रदेश /रामपुर से HM का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर 2 महीने पहले छत्तीसगढ़ से रामपुर का एक युवक छत्तीसगढ़ की लड़की को अपने साथ रामपुर लेकर आ गया।
मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है जो की मोबाइल पर बात करने से हुआ था । रामपुर से माला कॉलोनी के जोगिंदर सिंह छत्तीसगढ़ की अलीशा को दो महीने पहले रामपुर लेकर आए थे। रामपुर लाकर हिंदू रीति रिवाज से आपस में प्रेम विवाह कर लिया था यह जानकारी लड़की के परिवार को मिली तो परिवार वाले छत्तीसगढ़ की पुलिस के साथ लड़की को अपने साथ वापस लेने को आ गए परंतु लड़की ने परिवार वालों के साथ जाने से इनकार कर दिया। और उसने परिवार वालों पर जान से मारने का आरोप भी लगा दिया।
इसके चलते यह मामला कलेक्ट्रेट और सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया । वहीं पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अनिल वशिष्ठ, विक्की शर्मा , और महिलाएं अन्य लोग भी पहुंच गए। अलीशा का कहना है कि मेरी आयु लगभग 20 वर्ष है मैं पूर्ण रूप से अपना भला बुरा सोचने में सक्षम हूं। अलीशा अपनी मर्जी से रामपुर आई थी।
अगर उसके परिवार वाले और पुलिस उसको अपने साथ लेकर गए तो उसे अपनी जान का खतरा है इसलिए वह अपने पति के साथ रामपुर ही रहना चाहती है देखिए क्या कहा उसने मीडिया से बात करते हुए।v