• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Open transformer poses a danger, people scared of the possibility of an accident.

खुला ट्रांसफार्मर बना खतरा, हादसे की आशंका से सहमे लोग।

दुल्हीपुर। स्थानीय क्षेत्र के कर्बला के आगे लगा खुला विद्युत ट्रांसफार्मर लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय समाजसेवी मुस्तफा अंसारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास अक्सर बच्चे खेलते रहते हैं और मवेशियों का भी आना-जाना लगा रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर के चारों ओर जल्द से जल्द जाली या सुरक्षा दीवार लगाई जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।