रामपुर मिलक में रेशम प्यारी स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई

रामपुर। उत्तर प्रदेश,/थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत रेशम प्यारी स्कूल में आयोजित “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, कानून के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संबंध में महत्वपूर्ण संदेश दिए गए ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग, यातायात नियमों का पालन, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, नशे से दूर रहने तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुशासित जीवन अपनाने, अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान शिक्षकगण एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।