• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Superintendent of Police Somendra Meena inspected the Kanwar route and traffic diversion arrangements in view of the upcoming Kanwar Yatra.

पुलिस, अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ रूट एवं डायवर्जन व्यवस्था का लिया जायजा*

रामपुर/ उत्तर प्रदेश/रामपुर/  पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा  अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह  के साथ आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के कांवड़ मार्गों तथा प्रस्तावित डायवर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान मिलक, पटवाई चौराहा सहित कांवड़ यात्रा से संबंधित विभिन्न  मार्गों का भ्रमण कर यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया । साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात डायवर्जन प्लान की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।