• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The death anniversary of Babu Jagjivan Ram—India's former Deputy Prime Minister and a freedom fighter—was observed.

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम जी की पुण्य तिथि मनायी गई

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बाबू जगजीवन राम जी की पुण्य तिथि मनायी गई

बाबू जगजीवन राम जी के आदर्श आज भी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत - पी.एल. पुनिया

लखनऊ, 6 जुलाई, 2026।  भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री पी.एल. पुनिया ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए।


पुण्य तिथि के मौके पर पूर्व मंत्री श्री मोईद अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने संघर्ष, कर्म और नेतृत्व से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और बाबू जगजीवन राम के बताए मार्ग पर चलते हुए देशहित एवं जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री पी.एल. पुनिया, पूर्व मंत्री श्री मोईद अहमद के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री शिव पाण्डेय, विचार विचार विभाग के चेयरमैन श्री एच0एल0 दुसाध, विचार विभाग के उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र यादव, श्री रमेश मिश्रा, श्री संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री ललन कुमार, श्रीमती अनामिका यादव, डा0 लालती देवी, श्री अनीस अंसारी, श्री संजय सिंह, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री कुलदीप दिवाकर, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री जी0के0 दुबे, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री अब्दुल्ला शेर खान, श्री राकेश पाण्डेय, श्री आर्शीवाद श्रीवास्तव, श्री बदरे आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।