• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The International Buddhist Institute was immersed in devotional music during the *Bhajan Sandhya* organized by *Aapki Khabar*.

आपकी खबर द्वारा आयोजित भजन संध्या में भक्ति संगीत से सराबोर हुआ अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान

लखनऊ। अग्रणी डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म आपकी खबर द्वारा सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान, गोमतीनगर*में "भजन जैमिंग – सनातन धर्म एवं संस्कृति पर आधारित भजन संध्या" का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बनारस घराना के परम शिष्य एवं युवा भजन गायक पुलकित श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। उपस्थित श्रोताओं ने भजनों का आनंद लेते हुए कलाकार का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर दिनेश खरे (अध्यक्ष, सनातन परिषद),बलदाऊ जी श्रीवास्तव,चंद्रेश द्विवेदी, नीलेंद्र श्रीवास्तव (प्राचार्य, आईएचएम),अनूप श्रीवास्तव (प्राचार्य, महर्षि विश्वविद्यालय), उमाकांत सिंह (मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग) तथा करुणाकर श्रीवास्तव (अधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय) सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा से जोड़ने के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने आपकी खबर की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन Regal Space,Mrityunjay Infra,Crown Town एवं Baba Infra के सहयोग एवं प्रायोजन से संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी प्रायोजकों, अतिथियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।