• Home
  • Uttar Pradesh
  • Deoria
  • The Vishwakarma Mahasabha has expressed deep grief and outrage over the murder of a young man from the Vishwakarma community in Deoria.

देवरिया में विश्वकर्मा समाज के नवयुवक की हत्या पर विश्वकर्मा महासभा ने जताया गहरा दुख और आक्रोश

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर विश्वकर्मा समाज के नवयुवक की  हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश जताते हुए इस घटना को प्रशासनिक उपेक्षा और लापरवाही का परिणाम बताया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज सर्वाधिक जुल्म और अत्याचार की घटनाओं का शिकार है। भाजपा संरक्षित दबंगों द्वारा विश्वकर्मा समाज के राजू विश्वकर्मा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके चचेरे भाई सुधीर विश्वकर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि हथियागढ़ गांव में रास्ते पर आने-जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे राजू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सुधीर विश्वकर्मा सहित अन्य घायलों का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने घटना में नामजद दोषी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर दंडात्मक कार्यवाही करने तथा परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।