संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से उठे सवाल, आत्महत्या की आशंका के बीच पुलिस हर पहलू से कर रही जांच*
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। ज्वाला नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक का शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन घटना की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल भी सामने आ रहे हैं। पुलिस घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके मौत आत्महत्या या कुछ और? जांच पर टिकी नजर फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।