• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sultanpur
  • Kotwali Dehat police successfully uncovered the theft incident from a jewellery shop, accused arrested.

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आभूषण की दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्ता गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगंज स्थित सविता ज्वैलर्स में चांदी की पायल चोरी की घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2026 धारा 303(2) BNS व वृद्धि धारा 317(2) BNS का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्ता पूजा उर्फ प्रियंका वर्मा उर्फ प्रीती पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा, निवासी अलीपुर थाना शिवगढ़, उम्र लगभग 40 वर्ष को हनुमानगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता के कब्जे से चोरी की गई 02 अदद चांदी की पायल व एक अदद मोबाइल फोन (वीवो एंड्रॉइड) बरामद किया गया। अभियुक्ता को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।