• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Lady Singham DCP Neetu Kadyan was honored by the Chamber of Commerce officials by presenting her a memento, bouquet and a shawl.

लेडी सिंघम डीसीपी नीतू कादयान जी को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मोमेंटो,बुके व अंगवस्त्र देकर किए सम्मानित

द्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दी बधाई

वाराणसी/ कमिश्नरेट पुलिस गोमती जोन नवागत DCP लेडी सिंघम नीतू कादयान जी के आने से व्यापारियों में खुशी की लहर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में उनको अंगवस्त्र,मोमेंटो, बुके देकर सम्मानित किया गया जिसमें मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष शुभम सिंह,फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, विक्की गोंड तथा मंगारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह,प्रमोद पांडे,महिला युवा जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी मिर्जामुराद वाराणसी,प्रदेश महामंत्री विरेंद्र गुप्ता,हाथी बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम ठाकुर, सिंधोरा बाजार व्यापार मंडल महामंत्री सुबास जायसवाल जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह पत्रकार अजय कुमार दुबे और 30 बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री ने डीसीपी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न, बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं—जैसे सुरक्षा व्यवस्था,यातायात अव्यवस्था और बाजार क्षेत्र की व्यवस्थाओं को विस्तार से रखा।


डीसीपी नीतू कादयान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्थ किया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी व्यापार मंडलों के साथ एक संयुक्त बैठक उनके कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। साथ ही थाना स्तर पर भी प्रत्येक माह नियमित बैठक कर व्यापारियों के हित में बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा,ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों सुदृढ़ रह सके।

डीसीपी के इस आश्वासन से व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान होगा।।