समेत कई घर ध्वस्त, कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
वाराणसी। पैगंबरपुर मोहल्ला, पंचक्रोशी रोड, S.A. 20/3 में बीते 15 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे एक भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी महानगर की मंत्री चंद्रकला विश्वकर्मा के भवन के ठीक सामने स्थित राजू खान के मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा निर्माण एवं भंडारण की फैक्ट्री में भारी विस्फोट हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि राजू खान का मकान मलबे में तब्दील हो गया और आसपास के कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इस हादसे में भाजपा नेत्री चंद्रकला विश्वकर्मा के भवन का एक तिहाई हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे उनका पारिवारिक जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है पीड़ित चंद्रकला विश्वकर्मा की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह स्वयं भवन का पुनर्निर्माण करा सकें। उन्होंने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों, विधायकों, मंत्रियों सहित प्रशासन से भवन के पुनर्निर्माण हेतु आर्थिक मदद की गुहार लगाई है इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी, ओबीसी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा अशोक कुमार विश्वकर्मा* ने कहा कि, "यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का जीता जागता सबूत है। इलाके में विगत कई वर्षों से राजू खान द्वारा अवैध पटाखों का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा था, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी थी, बावजूद इसके कोई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग किया है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो, पीड़ितों को तत्काल मुआवजा और चंद्रकला विश्वकर्मा जी के भवन के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए उन्होंने जिलाधिकारी से घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर विस्फोटक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।