• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Metropolitan Incharge for MLC Elections Vishnu Sharma "Vishwakarma" held a meeting with the Deputy Incharge and the Speaker of the Legislative Assembly.

एम एल सी चुनाव के महानगर प्रभारी विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" ने सप्रभारी एवं विधान सभा अध्यक्ष के साथ की बैठक

वाराणसी 1 सितंबर आगामी वाराणसी स्नातक खंड एम एल सी के होने वाले चुनाव को दृष्टिगत ध्यान रखते हुए स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने आज प्रभारी, सप्रभारी, एवं समस्त विधान सभा अध्यक्ष के साथ अलग अलग बैठक आयोजित कर उनसे संवाद स्थापित किया । प्रथम बैठक जिला महासचिव आनंद मौर्य के मडुवाडीह भारत नर्सरी मे आयोजित हुआ जहाॅ जिले के पाॅचो विधान सभा अध्यक्ष उपस्थित रहे ।  चुनाव के  महानगर प्रभारी विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " ने शहर के तीन विधान सभा अध्यक्ष एवं सप्रभारी के साथ द्वितीय बैठक पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी के आवास नवापुरा आयोजित हुआ  । बैठक मे एम॰ एल० सी० आशुतोष सिन्हा ने सभी विधान सभा अध्यक्ष से चुनाव की तैयारी के संदर्भ मे कार्यो के प्रगति के बारे मे गहन विस्तृत चर्चा किया ।  बैठक मे एम० एल० सी०आशुतोष सिन्हा ने सभी विधान सभाओ मे चुनाव संचालन समिति का गठन करने का निर्देश विधान सभा अध्यक्ष को देते हुए बैठक मे बताया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी की जीत आवश्यक है । उन्होने प्रभारीयो एवं विधान सभा अध्यक्ष  से कहा कि  बूथ स्तर पर सक्रिय होकर स्नातक मतदाताओ से डोर टू डोर संपर्क करने का अनुरोध किया एवं प्रत्याशी के पक्ष मे प्रथम वरीयता मत दिलाने मे पुरी ताकत के साथ रणनिती बनाने का अपील किया बैठक मे आगामी चुनाव के संदर्भ मे नौ सितंबर को सभी विधान सभाओ मे वार्ड अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया । बैठक मे सपा एम एल सी आशुतोष सिन्हा,पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी,महानगर प्रभारी विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा ", जिला महासचिव एवं सप्रभारी आनंद मौर्या,सप्रभारी अनवारुल हक अंसारी,दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्धकी,उत्तरी के अध्यक्ष अजय चौधरी एडवोकेट,रिजवान अंसारी,वाभ अहमद,आदि लोग उपस्थित थे ।