ब्यूरो रिपोर्ट डॉ ललित अग्रवाल
तीन लोक से न्यारी मथुरा जिसका गुणगान वेदों पुराणों में भी मिलता है वहां पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव केवल कृष्ण जन्म भूमि में न होकर मथुरा वालों के हर घर में मनाया जाता है जहां पर देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपने कान्हा के जन्मदिन पर हर वर्ष मथुरा आते हैं, विगत कुछ वर्षों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आगमन मथुरा को एक अलग ही पहचान पूरे विश्व में दे रहा है क्योंकि मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया जाता है l श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कृष्ण जन्मभूमि में पूजन को देखते हुए पूरा पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है l श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत,मंडलायुक्त आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय,जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया ।अधिकारियों द्वारा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए गए । कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए