चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, लखनऊ में आज 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की चेयरपर्सन आदरणीय श्रीमती रितु सिंह, चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी एवं नर्सिंग की प्राचार्या श्रीमती कामना यूसुफ द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
तत्पश्चात् छात्रों द्वारा ध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ l इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य, गायन एवं प्रदर्शनी के माध्यम से अपना उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम प्रदर्शित किया l कार्यक्रम में चेयरपर्सन श्रीमती रितु सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता के महत्व तथा देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।एन एस एस इकाई एक के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा ने कार्यक्रम के समापन में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l
इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष तथा चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं नर्सिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों—नर्सिंग, मानविकी, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी तीन वर्षीय एवं पाँच वर्षीय—के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।