• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Blood Donation: Enthusiasm Overflows at the Youth Welfare Service Committee's Blood Camp

रक्तदान महादान: युवा कल्याण सेवा समिति के ब्लड कैंप में उमड़ा उत्साह*

*महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सारिका रस्तोगी के निर्देशन में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान*

*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*

रामपुर। युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सारिका रस्तोगी के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर अपना रक्तदान किया और समाज के जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान रक्तदान करने वाले लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि एक स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन का आधार बन सकता है शिविर के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। सारिका रस्तोगी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज में आज भी मानव सेवा और परोपकार की भावना मजबूत है। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।