वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री अनिल राजभर एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवार संघ के प्रान्तीय महामंत्री प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, सनत कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह एवं कृपाल पाण्डेय सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सनत कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के बलिदान का प्रतिफल है। उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि हम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रणजीत सिंह (बाबा जी) के पौत्र हैं।”
उन्होंने लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए जय हिन्द, जय भारत और वन्दे मातरम् का उद्घोष किया।