रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन,बी ब्लॉक, इंदिरा नगर कॉलोनी द्वारा हिमांशु मिश्रा पार्क में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्षेत्रीय पार्षद अशोक उपाध्याय एवं संस्था के सचिव आशा विकास रॉय चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों प्राकेत गुप्ता,सात्विक गुप्ता, शौर्य त्रिपाठी, आरव सोनकर, अर्णव मिश्रा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,गायन एवं वादन का प्रस्तुतीकरण किया गया। अधिराज सरण द्वारा तबले पर नन्हा मुन्ना राही गीत की संगत की गई। अथर्व शरण द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण ए वतन मेरे वतन गीत का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। संस्था की ओर से समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गई।