प्रथम हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग सेंटर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा समारोह, प्रशिक्षणार्थियों ने दीं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वाराणसी, 15 अगस्त 2026। प्रथम हॉस्पिटैलिटी ट्रेनिंग सेंटर, वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने तिरंगे को नमन करते हुए देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सेंटर हेड रामप्रवेश  एवं क्षेत्रीय अकादमिक समन्वयक जयराज पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह को सफल बनाने में सेंटर के प्रशिक्षकों, मेंटर टीम एवं सहयोगी स्टाफ सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन में पंकज सर ने मंचीय गतिविधियों एवं कार्यक्रम के समन्वय, राहुल सर ने व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों के समन्वय, अशोक सर ने तकनीकी सहयोग, रिद्धि मैम ने व्यवस्थाओं एवं समन्वय तथा शिवांगी मैम ने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच संचालन, प्रशिक्षणार्थियों के समन्वय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।