रामपुर में Tally Software के लिए अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी अपडेटिंग एवं तकनीकी सहायता
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर/Tally Professionals, Rampur ने व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए आयोजित किया विशेष सेमिनार
रामपुर। Tally Software की नवीनतम सुविधाओं, अपडेट्स एवं व्यावसायिक उपयोगिता को लेकर रामपुर में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को Tally Software में समय-समय पर होने वाले अपडेट्स तथा नई सुविधाओं की जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान बताया गया कि अब रामपुर में ही Software Updation, Upgrade, Technical Support तथा Tally से संबंधित विभिन्न Enquiry का समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे व्यापारियों एवं व्यवसायियों को छोटी-बड़ी तकनीकी समस्याओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Tally Professionals, Rampur की ओर से बताया गया कि बदलते डिजिटल एवं तकनीकी दौर में व्यापारियों के लिए अपने Accounting Software को समय-समय पर अपडेट रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर Tally से संबंधित सेवाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पहल से रामपुर के व्यापारियों और व्यवसायियों को अपने शहर में ही Tally Software से जुड़ी तकनीकी सहायता, अपडेट एवं आवश्यक मार्गदर्शन मिलने की सुविधा होगी।