• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • SP's 'PDA Jan Panchayat Samvad' begins today; former minister Ramasre Vishwakarma to address the gathering.

सपा का पीडीए जन पंचायत संवाद आज से शुरू पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा करेंगे संबोधित

वाराणसी 17 अगस्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर वाराणसी के विभिन्न विधान सभाओ मे पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है । सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड " एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " ने सयुंक्त रूप से बताया कि सपा पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम दो दिवसीय अठारह एवं उन्नीस अगस्त को विभिन्न विधान सभा मे आयोजित होगा । *प्रथम पीडीए जन पंचायत संवाद सेवापुरी विधान सभा के अन्तर्गत मोहनसय स्थित श्री धांगर वीर हनुमान मंदिर मे प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा एवं दृतीय चरण मे पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम पिडंरा विधान सभा के अन्तर्गत कथौली स्थित पिडंरा मे सावित्री लान मे आयोजित है । पीडीए जन पंचायत संवाद के मुख्य अतिथी पूर्व मंत्री एवं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा होगे। कार्यक्रम को लेकर सपाईयो ने तैयारी तेज कर दिया है । पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम मे विश्वकर्मा समाज के लोगो को अधिक संख्या मे पहुंचने के लिए सपा नेताओ ने अपील किया है ।