वाराणसी। प्रतापगढ़ के न्यू एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 से 18 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में सनबीम स्कूल वरुणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया टीम ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में एंजल यादव, सीतल, परी ग्वाल, गीत रंजन और सृजन श्रेय शामिल रहीं। रजत पदक अन्वी कश्यप, श्रीनिक सिंह व अपराजिता आनंद ने तथा कांस्य पदक श्रेया यादव, अनमोल पांडे, यानेसी सिंह, आर्या गुप्ता और सृष्टि त्रिपाठी ने जीते टीम की प्रशिक्षक शिव प्रताप शाही एवं अनुष्का मौर्या रहीं। विद्यालय के पदाधिकारियों दीपक मधोक, भारती मधोक, अमृता बर्मन, हर्ष मधोक एवं प्रधानाचार्य अनुपमा मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह जानकारी खेल प्रभारी मनीषा रानी ने दी।