वाराणसी। डाबर ग्लूकोज़ ने देशभर के युवा खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने हेतु ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत बाबू आर.एन. सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, परमानंदपुर में ऊर्जा एवं स्टैमिना प्रबंधन पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को पोषण, हाइड्रेशन और शारीरिक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ए.के. सिंह, मुख्य कोच के.बी. रावत, हैंडबॉल कोच प्रवीण कुमार, रग्बी कोच अविनाश पाल सहित खेल विशेषज्ञ उपस्थित रहे। डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड (हेल्थ सप्लीमेंट्स) अमित गर्ग ने कहा कि यह अभियान युवा खिलाड़ियों को ऊर्जा, स्टैमिना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देगा।