शहीद नायक अखिलेश ने युवाओं में जगाई प्रेरणा : एमएलसी शैलेंद्र सिंह |

रामपुर। श्री बालाजी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सपा नेता शकील समेत अन्य गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

सुल्तानपुर जनपद की इसौली विधानसभा क्षेत्र, ब्लॉक कुड़वार के ग्राम सभा मंझना (पूरे वैशी) निवासी वीर जवान नायक श्री अखिलेश शुक्ला (28 वर्ष) ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा सुरक्षा के दौरान चल रहे सर्च ऑपरेशन में 28 मार्च को वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दिनांक 08 अप्रैल 2026 (बुधवार) को उन्होंने अंतिम सांस ली। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि

प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उनकी पहली तैनाती कुपवाड़ा में ही हुई थी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा नेता/ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा कि वे नायक पद पर कार्यरत थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व साहस के साथ कर रहे थे। यह शहादत राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और वीरता का सर्वोच्च उदाहरण है।