वाराणसी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मऊ ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूटे यात्री के बैग को खोजकर सुरक्षित लौटाया। सिवान (बिहार) निवासी सुमित कुमार सिंह का ग्रे रंग का पिट्ठू बैग 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान जीरादेई स्टेशन पर उतरते समय छूट गया था। आरपीएफ मऊ ने यात्री के आधार कार्ड एवं टिकट का सत्यापन कर बैग सुपुर्द किया। अपना सामान वापस पाकर यात्री ने रेल प्रशासन एवं आरपीएफ की सराहना की।