• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur: Two youths caught entering CRPF camp without permission, security agencies alert, terrorist attack occurred in 2007

Rampur: सीआरपीएफ कैंप में बिना अनुमति घुसे दो युवक पकड़े, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, 2007 में हो चुका आतंकी हमला

रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति दो संदिग्ध युवक घुस गए । दोनो को  सुरक्षा कर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इस सेंटर में पहले आतंकी हमला हो चुका है। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति प्रवेश करने का मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कैंप के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया है।