वाराणसी, 27 मई। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों पर वृक्षारोपण, पौधा वितरण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज आजमगढ़, बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, गाजीपुर सिटी, मऊ, भटनी, प्रयागराज रामबाग, देवरिया सदर, सलेमपुर, छपरा और सीवान स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और बॉटल क्रशर मशीन के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही कपड़ा-जूट बैग वितरण, पर्यावरण विषयक प्रतियोगिताएं एवं रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं।