लखनऊ डेस्क(आर एल पाण्डेय)एकेटीयू से संबद्ध बख्शी का तालाब स्थित आर०आर० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, लखनऊ के वार्षिकोत्सव प्रज्ञान-2026 के तीसरे दिन में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आर.आर.एंटिटी बनाम आरआर कुशीनगर इलेवन के बीच हुए मुकाबले में आरआर कुशीनगर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया I आरआर कुशीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 6 विकेट खोकर 53 रन बनाए। जवाब में आरआर एंटिटी की टीम ने 4.5 ओवर में 02 विकेट खोकर 54 रन बनाये I इस तरह आरआर एंटिटी ने 08 विकेट से जीत हासिल की I आरआर एंटिटी की तरफ से ललित ने 27 रन बनाए व 3 विकेट लिए I ललित को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया I
गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में विंड ब्रेकर बनाम बायोटेक एंजाइम के बीच मुकाबला हुआ जिसमे विंड ब्रेकरटीम विजयी रही। विंड ब्रेकर टीम की तरफ से अंशिका सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वीमेन ऑफ़ द मैच चुना गया।
अन्य प्रतियोगिताएं:-
1. भालाफेक प्रतियोगिता में आकाश यादव (बीटेक थर्ड ईयर ) एवं सौर्या सिंह विजयी रहें।
2.वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में हसन ज़फ़र (बीटेक) विजयी रहें।
3. डार्टबोर्ड प्रतियोगिता में अफ़फान अलवी (बीटेक फर्स्ट ईयर ) विजयी रहें।
4. सेवेंटाइल प्रतियोगिता में प्रखर शुक्ला विजयी रहे।
5.वाली बॉल गर्ल्स प्रतियोगिता में अंशिका सिंह की टीम विजयी रही।
6. गैलरी प्रतियोगिता में देवेश यादव (बीटेक) विजयी रहे।
7. गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनिशा सिंह (बीटेक), हिमांशी सिंह (बीटेक) विजयी रहीं।
8. बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुभम बिन्द (बीटेक) विजयी रहे।
9. बॉयज रस्साकसी प्रतियोगिता में कुशाग्र सिंह की टीम विजयी रही।
10. गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में रूबी सिंह की टीम विजयी रही।
11.लौंग जम्प प्रतियोगिता में मयंक मिश्रा (बीटेक) विजयी रहे।
12. कंटेंट राइटिंग प्रतियोगिता में श्रेया त्रिपाठी (बीटेक बायो टेक सेकंड ईयर ) विजयी रही।
13. पोएट्री प्रतियोगिता में निखत हस्मी विजयी रहे।
14. एक्सटम्पोर प्रतियोगिता में सृष्टि राय (बीटेक कंप्यूटर साइंस सेकंड ईयर ) विजयी रहे।
15. पीपीटी टॉक में ईकांश चौरशिया सीएसई सेकंड ईयर विजयी रहे
16. शतरंज प्रतियोगिता me हर्ष राज सचान विजयी रहे
17. दौड़ प्रतियोगिता में योगेश यादव और सुमित यादव विजयी रहे