• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi CA Association Formed; Will Safeguard the Interests of Chartered Accountants and Their Families

वाराणसी सीए एसोसियेशन का गठन, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारों के हितों की करेगा रक्षा

वाराणसी। शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल के तहत 1 जुलाई 2026 को वाराणसी सीए एसोसियेशन का विधिवत गठन किया गया। संगठन के प्रथम पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नवगठित एसोसियेशन में सीए के. एन. गौतम को चेयरमैन, सीए मनोज कुमार अग्रवाल को वाइस चेयरमैन, सीए राजीव कुमार सिंह को सचिव तथा सीए अवधेश कुमार वरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

एसोसियेशन के मीडिया प्रभारी सीए (डॉ.) राहुल कुमार सिंह एवं सीए रवि कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी सीए एसोसियेशन की स्थापना का उद्देश्य केवल एक संगठन बनाना नहीं, बल्कि वाराणसी के प्रत्येक चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं उनके परिवार के लिए एक सशक्त सहयोग तंत्र विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सदस्य अथवा उसके परिवार पर विपरीत परिस्थितियाँ आने पर आर्थिक एवं मानवीय सहयोग उपलब्ध कराना एसोसियेशन की प्राथमिकता होगी। संगठन चार्टर्ड अकाउंटेंट परिवारों की आर्थिक सुरक्षा, आपसी सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सदस्य कल्याण के लिए समर्पित रहेगा।

एसोसियेशन का संकल्प है कि "वाराणसी का कोई भी चार्टर्ड अकाउंटेंट अथवा उसका परिवार आवश्यकता के समय स्वयं को अकेला महसूस न करे।" इसी उद्देश्य से सदस्य हितों की रक्षा, पारस्परिक सहयोग, आपातकालीन सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

नवनिर्वाचित चेयरमैन सीए के. एन. गौतम ने कहा कि यह संगठन सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का साझा मंच होगा, जहाँ सेवा, सहयोग, पारदर्शिता और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने वाराणसी के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से इस जनकल्याणकारी पहल से जुड़ने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

"एकजुट सीए – सुरक्षित परिवार" के संकल्प के साथ वाराणसी सीए एसोसियेशन ने अपने कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया।