छात्राओं को कॅरिअर निर्माण के गुर बताए, कार्यशाला में 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

वाराणसी। पूर्णोदय महिला महाविद्यालय, बच्छाव, वाराणसी में विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन एवं कौशल-विकास के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, शिव वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पटेल, विधायक रोहनिया विधानसभा ने छात्राओं को कौशल विकास और कॅरिअर निर्माण के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, निदेशक, कैंपस प्लेसमेंट सेल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने रोजगार कार्यशालाओं व जॉब फेयर में सहभागिता का आह्वान किया। मदन लाल ने सेवायोजन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी विषय विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गोस्वामी ने साक्षात्कार कौशल, आत्मनिर्भरता, समय-प्रबंधन व लक्ष्य-निर्धारण पर जानकारी दी। डॉ. संतोष सिंह गौतम ने ‘वन गोल’, अध्ययन समय-सारणी तथा IQ-EQ के अंतर पर मार्गदर्शन किया। संचालन एवं धन्यवाद डॉ. पूजा सिंह ने किया। संयोजन जितेंद्र श्रीवास्तव एवं राजेश पाल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण सहित करीब 250 विद्यार्थी उपस्थित रहे।