महिलाओं की राजनीति में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होगी : मनोहर बौद्ध

प्रयागराज। सम्यक पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रयागराज महानगर स्थित चंद्रशेखर पार्क (कंपनी गार्डन) में आयोजित हुई। अध्यक्षता दयाशंकर पटेल ने की। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल कोईरी रहे बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय सचिव अमित मौर्य द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान पार्टी के महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय विजय कुमार कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया मुख्य अतिथि मनोहर बौद्ध ने पार्टी की विचारधारा, लोकतांत्रिक व्यवस्था और आमजन की राजनीतिक भागीदारी पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय और वंशवाद आधारित राजनीति तथा भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं समाज में आर्थिक असमानता बढ़ाने में भूमिका निभाती हैं। उन्होंने समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सम्यक पार्टी सत्ता में आती है तो सभी वर्गों के बच्चों के लिए समान शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर जोर देते हुए मनोहर बौद्ध ने कहा कि महिलाओं को लोकतांत्रिक राजनीति में सक्रिय रूप से आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजनीति में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होने वाली है प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल कोईरी ने कहा कि सम्यक पार्टी पूर्ण लोकतांत्रिक एवं आमजन केंद्रित विचारधारा के साथ संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड समेत करीब 12 राज्यों में विस्तार कर रहा है बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, प्रबुद्ध नागरिकों, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं और महिलाओं ने सहभागिता की। अंत में अमित मौर्य ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।