जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभा रहे जिला पंचायत राज अधिकारी नथू लाल गंगवार*
*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
रामपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी नाथू लाल गंगवार अपने विभागीय दायित्वों का जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निर्वहन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभागीय कार्यों की लगातार निगरानी पर उनका विशेष जोर है जिला पंचायत राज विभाग से जुड़ी योजनाओं और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए अधिकारी स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देशों पर ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था, पंचायतों के कार्यों तथा विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर भी विभागीय स्तर पर सक्रियता दिखाई दे रही है नाथू लाल गंगवार अपने पद की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाया जा सके विभागीय स्तर पर उनकी कार्यशैली को लेकर यह संदेश सामने आ रहा है कि जिम्मेदारी, पारदर्शिता और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करना ही प्रशासनिक दायित्व की वास्तविक पहचान है।