वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी व्यापार मंडल एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गरीब रिक्शा चालकों, टॉली चालकों, दिव्यांगों और राहगीर मजदूरों के बीच धूप का चश्मा, गमछा एवं पानी वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्घा ने किया।
सहायता सामग्री पाकर रिक्शा चालकों ने खुशी जताते हुए कहा कि पहली बार किसी संस्था ने उनकी जरूरतों को समझा है। उन्होंने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश जायसवाल, शाहिद कुरैशी, सुजीत वर्मा, प्रिंस दिलीप, आशीष शर्मा, प्रिया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।