रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर जनपद मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपा सिंह ने की एक पल्स पोलियो अभियान के तहत बैठक का आयोजन जिसमें दीपा सिंह ने बैठक के दौरान में कहा रामपुर जनपद में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के लगभग 3.74 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
इसके साथ ही 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। इन अभियानों के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता तथा बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।