• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Sonbhadra to soon become a model district; development gains new momentum: Hardeep Singh Puri

सोनभद्र जल्द बनेगा मॉडल जनपद, विकास को मिली नई गति : हरदीप सिंह पुरी

सोनभद्र, 20 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सोनभद्र पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर तेजी से मॉडल जनपद बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की डेल्टा रैंकिंग में सोनभद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रेस वार्ता में श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, ऊर्जा, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टार्टअप, रोजगार और ओडीओपी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक विकास का नया केंद्र बनकर उभरा है।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं ब्लड डोनेट बस समर्पित की, विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और प्रयागराज वैश्विक आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। साथ ही अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।