• Home
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • An inspiring and unique success story has emerged from Jharoli village in Sirohi district of Rajasthan.

राजस्थान में सिरोही जिले के झाड़ोली गांव से प्रेरणादायक और अनोखी सफलता की कहानी सामने आई है |

एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहनों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि ने क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है. इस परीक्षा में सबसे छोटे भाई परमवीर सिंह ने 24वीं रैंक हासिल की है, जबकि बहन सेजल कुंवर ने 120वीं और बड़े भाई महिपाल सिंह ने 931वीं रैंक हासिल की है. जिले में संभवतः यह पहला अवसर है, जब एक ही परिवार के तीन सदस्य एक साथ आरएएस में चयनित हुए हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है...