• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Development in the Lucknow East Assembly constituency gains new momentum, with MLA O.P. Srivastava laying the foundation stone for two major road and drainage projects.

लखनऊ पूर्वी विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, दो बड़ी सड़क-नाली परियोजनाओं का विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

सनी शाह / लखनऊ पूर्वी विधानसभा अंतर्गत इस्माइलगंज-द्वितीय वार्ड के निवासियों को आज एक बड़ी विकासात्मक सौगात प्राप्त हुई। क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क एवं जलनिकासी संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने दो महत्वपूर्ण सड़क एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।

गोविंद विहार कॉलोनी में आरसीएम भवन के निकट आयोजित कार्यक्रम में ₹60.17 लाख की लागत से स्वीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत वासुदेव नगर में मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में ₹58.93 लाख की लागत से स्वीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

दोनों परियोजनाओं पर कुल ₹1 करोड़ 19 लाख 10 हजार की धनराशि व्यय की जाएगी। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को जर्जर मार्गों, जलभराव एवं जलनिकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी तथा हजारों नागरिकों के आवागमन को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। पूर्वी विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा: विधायक इस अवसर पर विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा। सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। भाजपा सरकार केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को उतारकर जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करती है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका दायित्व है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों, वार्ड अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।