• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Discipline is paramount in the organization, Uttar Pradesh Executive dissolved – complete ban on illegal appointments

संगठन में अनुशासन सर्वोपरि, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी भंग — अवैध नियुक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध

राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश इकाई को लेकर महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्णय जारी किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय कार्यालय की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पदाधिकारी किसी भी प्रकार की नियुक्ति या मनोनयन नहीं कर सकता। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक नियुक्ति होने तक प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की नियुक्ति, घोषणा या हस्तक्षेप पूर्णतः अमान्य मानी जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे स्वयं को केवल साधारण सदस्य के रूप में मानकर संगठन के कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत ही आगे के संगठनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। सख्त चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति संगठन की मर्यादा के विपरीत जाकर मनमाने तरीके से कार्य करता पाया गया, तो उसे तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा।

उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में कोई भी नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यालय की स्वीकृति के बिना संभव नहीं है। भविष्य में जिसे भी प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे राष्ट्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर विधिवत प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, तभी उसका पद मान्य होगा। अंत में उन्होंने कहा, “अनुशासन ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है, और बिना अनुशासन के कोई भी संस्था सशक्त रूप से संचालित नहीं हो सकती।” — आदेशानुसार

(हस्ताक्षर) राष्ट्रीय अध्यक्ष 

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला 

अधिकृत अधिकारी