• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Heavy traffic congestion at Ambedkar Chowk due to encroachment makes it extremely difficult for commuters to pass; the administration remains silent.

अंबेडकर चौक पर अतिक्रमण के कारण लग रहा है भारी जाम राहगीरों का निकलना बा मुश्किल प्रशासन मौन

मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश/ जिला अमरोहा तहसील हसनपुर के अंबेडकर चौक पर आए दिन जाम लग जाता है जाम का कारण स्पष्ट देखा जा सकता है की दुकान का सारा सामान आधे रोड पर लगा हुआ है इसी तरह और भी  ठेले फल फ्रूट की टोकरिया भी  रोड पर लगा कर रखते हैं जिससे कि आम जनमानस को आने जाने का कठिन सामना करना पड़ता है कस्बा हसनपुर के अंबेडकर चौक से लेकर रहरा रोड तक जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे कि सड़क किनारे ठेलो और फुटपाथ की दुकानों के अवैध कब्जे से आम लोग और मोटरसाइकिल वाहनों का निकालना वह  राहीगिरो निकालना मुश्किल हो जाता है सूत्रों से पता चला है कि इस दुकानदार ने तो पूर्व में चलाए गए अभियान के तहत जब अधिकारियों ने हटाने का प्रयास किया तो हसनपुर थाने के पुलिस वालों से भी बदतामीजी की गई थी यह दुकानदार घमंड और दबंग किस्म का व्यक्ति है इस दुकानदार का बेटा अपने बाप से भी ज्यादा दबंग और घमंड है कहता है कि किसी की ताकत नहीं जो हमें रोड से हटा दे हमारा मन करे तो सारे रोड को बंद कर दे यह फल फ्रूट की दुकान आधे रोड को घेर कर सुबह से शाम तक लगी रहती है इस दुकानदार की वजह से आम लोगों को और छोटे वाहनों को गुजारना मुश्किल हो गया है जिससे कई कई घंटे तक जाम की स्थिति बन जाती है स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण अभियान के तहत अब तक खाना पूर्ति कर चला आ रहा है प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोग आक्रोश में है देखना यह है कि क्या प्रशासन इन लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जे को मुक्त कराकर आम जनमानस को जाम से निजात मिलेगी या इसी तरह कस्बा हसनपुर में जाम की स्थिति से लोग परेशान रहेंगे जबकि शासन के आदेश के अनुसार अवैध कब्जे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है कि अवैध कब्जे पर दबंगी दिख रहा है तुरंत उसको कब्जा मुक्त कराया जाए देखना यह है कि क्या अधिकारी मौन रहते हैं या अभियान चला कर अतिक्रमण के तहत रोड पर राहीगिरो को निकालने से मुक्ति मिलेगी या फिर जाम की स्थिति बनी रहेगी