विनायक बुक्स बुलानाला और प्रामा स्कैन सुंदरपुर में जुटे विशिष्ट अतिथि, व्यापारियों में दिखा उत्साह
वाराणसी जेएसके आईबीएफ की ओर से आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रि रिटेल समागम के तहत शनिवार को शहर के दो प्रमुख स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। 11 से 19 अक्टूबर तक चल रहे इस समागम में 18 स्थानों पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। शनिवार को हुए कार्यक्रमों में व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों और विशिष्ट अतिथियों की भागीदारी रही पहला आयोजन अतुल अग्रवाल और अदिति अग्रवाल के संयोजन में बुलानाला स्थित विनायक बुक्स में हुआ। सारथी बृजेश दास के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में पूजा दीक्षित और पंडित श्रीकांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जेएसके के नितेश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जेएसके के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ वहीं, दूसरा आयोजन नेवादा, सुंदरपुर स्थित प्रामा स्कैन में डॉ. मनोज रंजन और स्वाति रंजन के संयोजन में संपन्न हुआ। सारथी जेएसके रूपेश माहेश्वरी के सानिध्य में आयोजित समारोह में जेएसके की पूजा गौरव गुप्ता और नीलू मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं दोनों आयोजनों में अरविन्द जैन, दिव्या अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप मल्होत्रा, शीतल बरनवाल, डॉ. वीरेंद्र केशरवानी, अभिषेक अग्रवाल, अनिल केशरी, यश जायसवाल, मनीष गर्ग, डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. वीरेंद्र केशरी सहित अनेक विशिष्ट लोग उपस्थित रहे समागम के अगले चरण में रविवार, 18 अक्टूबर को आठवें दिन रथयात्रा स्थित प्रकाश भागचंदानी और भेलूपुर स्थित ऋषि जायसवाल के यहां कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जेएसके पब्लिक रिलेशन एम्बेसडर्स ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को जोड़ना और नवरात्रि के अवसर पर आपसी सहयोग एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।