बैंक ऑफ बड़ौदा ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया श्रमदान

वाराणसी। बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी अंचल की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत बुधवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया कार्यक्रम में महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार, उप महाप्रबंधक (Compliance & Assurance) मनोज कुमार बक्शी, उप महाप्रबंधक (Business Development) भोला नाथ त्रिवेदी और क्षेत्रीय प्रमुख वाराणसी भारत भूषण सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।