• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Ishu Maurya arrives in Varanasi after Delhi University elections, receives a grand welcome from student leaders and business leaders

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव के बाद वाराणसी पहुंचे ईशु मौर्या, छात्र नेताओं व व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

वाराणसी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव-2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे ईशु मौर्या के अपने गृह जनपद वाराणसी प्रथम आगमन पर छात्र नेताओं, व्यापारियों एवं काशीवासियों ने भव्य स्वागत किया। 28 सितंबर को वाराणसी प्रवास के दौरान आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ईशु मौर्या का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में सक्रिय सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उदय प्रताप कॉलेज के पदाधिकारी एवं छात्र नेताओं के साथ ही वाराणसी के प्रमुख व्यापारी नेता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे स्वागत समारोह में मुन्ना मौर्य, विजय अस्थाना, ओमप्रकाश गुप्ता, आनंद सोनकर, किशन सेठ, दीपक जायसवाल, आनंद गुड्डू, प्रतीक उपाध्याय, सुधीर सिंह, आदित्य सिंह, नमन सिंह, प्रशांत सिंह, उत्सव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र राजनीति, युवाओं की भूमिका और सामाजिक सरोकारों को लेकर भी चर्चा हुई इस अवसर पर ईशु मौर्या ने स्वागत के लिए सभी छात्र नेताओं, व्यापारियों एवं काशीवासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वाराणसी की मिट्टी और यहां के लोगों का स्नेह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है।