प्रवीण कुमार जी बने प्रदेश महासचिव, बिहार व्यापार प्रकोष्ठ

पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं व्यापार प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रवीण कुमार जी को प्रदेश महासचिव, बिहार व्यापार प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ — सत्यम कुमार शुक्ला जी के अनुमोदन पर की गई है प्रवीण कुमार जी का योगदान और नई भूमिका

प्रवीण कुमार जी लंबे समय से व्यापारिक संगठन, समाज सेवा, जनजागरण एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से बिहार व्यापार प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

 राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश

“प्रवीण कुमार जी जैसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता का प्रदेश महासचिव के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। सत्यम कुमार शुक्ला जी के अनुमोदन एवं मार्गदर्शन में यह नियुक्ति बिहार व्यापार प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।”

संगठन का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना। संगठन पूरे देश में व्यापार सशक्तिकरण, धर्म रक्षा, संस्कारशाला स्थापना, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, व्यापार प्रकोष्ठ परिवार एवं बिहार संगठन टीम ने प्रवीण कुमार जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।