वाराणसी, संस्कृति, संस्कार एवं कला रूपों को समर्पित संस्था बनारस यूथ थियेटर की ओर से आयोजित 10 दिवसीय सघन अभिनय कार्यशाला का मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यशाला का आयोजन फर्स्ट इंप्रेशन इंस्टीट्यूट ऑफ डांस, एक्टिंग एंड म्यूजिक, लंका में किया गया कार्यशाला में अभिनय को केंद्र में रखते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न अभिनय तकनीकों का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण बनारस यूथ थियेटर के अध्यक्ष एवं युवा नाट्यकर्मी उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्रबुद्धे ने दिया। अंतिम दिन युवा अभिनेता एवं काशीवुड के संस्थापक अभिषेक चन्द्रभूषण पाण्डेय ने प्रतिभागियों को सिनेमा जगत की बारीकियों, पोस्ट प्रोडक्शन और ऑडिशन स्ट्रेटजी की जानकारी दी। वेब सीरीज रक्तांचल-3 में अपने अभिनय के लिए अभिषेक चर्चा में हैं समापन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय कार्य संयोजक पुनीत मिश्रा तथा फर्स्ट इंप्रेशन इंस्टीट्यूट के प्रबंधन एवं नृत्य प्रशिक्षक आनन्द कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र पाने वालों में मुदित सेठ, विजय शंकर यादव, कृष कांत मौर्या, दिव्यांशु मिश्रा, व्याख्या रस्तोगी, मनसा शर्मा, ओम गुप्ता, कुलदीप कुमार, रितेश कुमार, आर्यन जायसवाल और वैभव चौरसिया शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत आनन्द कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उत्कर्ष उपेन्द्र सहस्रबुद्धे ने किया।